प्रयागराज : बारिश में दीवार ढही, मासूम की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर स्थित करछना थाना क्षेत्र में मंगलवार को झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के बीच एक गरीब का कच्चा आशियाना की दीवार ढह गई। उसमें दबने से एक मासूम की मौत हो गई।

क्षेत्र के खाई गांव निवासी अजय आदिवासी मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे बरसात में परिवार के साथ अपने कच्चे खपरैल घर के अंदर बैठा था। उसी दौरान अचानक बगल की दीवार पानी के रिसाव से भरभरा कर ढ़ह गया। उसकी चपेट में आने से अजय का पांच वर्षीय बेटा शीबू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें -स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी के कुछ राष्ट्रीय महासचिव और नेता...

संबंधित समाचार