110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल ट्रेन, ट्रायल सफल,संचालन होगा सुगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर सिटी-सीतापुर जंक्शन के बीच परीक्षण सफल

लखनऊ अमृत विचार । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में दोहरीकरण परियोजना के तहत मंगलवार को सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच 4 किमी रेल खंड का दोहरीकरण और 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त रेलखण्ड का संरक्षा परीक्षण मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने किया ।
 
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एस.सी. श्रीवास्तव, मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण ओ.पी.सिंह, मुख्य सिगनल इंजीनियर ज्ञान प्रकाश नारायण, मुख्य इंजीनियर टीपी संदीप कुमार के साथ लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारी की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।
सीआरएस ने विद्युत इंजन युक्त स्पेशल ट्रेन से इस स्पीड ट्रायल किया गया सीसीआरएस स्पेशल 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तप्पा खजुरिया-सीतापुर सिटी-सीतापुर जं0 स्टेशनों के बीच चलाई गई। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान सीतापुर सिटी-सीतापुर जंक्शन के मध्य परीक्षण सफल रहा।
इस दोहरीकरण कार्य के होने से अब बुढ़वल-सीतापुर-रोज़ा खंड पूर्ण रूप से दोहरीकृत विद्युतीकृत हो गया है। अब इस खंड पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम हो जाएगा।

संबंधित समाचार