Farrukhabad News: लोक तंत्र सेनानी का हुआ निधन; राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, लंबे समय से थे बीमार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। लोकतंत्र सेनानी दरबारी लाल दुबे का मंगलवार को निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार पांचाल घाट गंगा तट पर किया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना के रहने वाले दरबारी लाल दुबे पुत्र पुत्तुलाल दुबे आपात काल मे लोकतंत्र की रक्षा करते हुए जेल गए थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज उनका निधन हो गया। सेनानी के निधन की खबर पर शोक की लहर दौड़ गई। 

नायब तहसीलदार सदर शनि कन्नौजिया, शहर कोतवाल भोलेन्द्र चतुर्वेदी, चंद्र शेखर कटियार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उन्हें सलामी दी। इसके बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र मोनू दुबे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- UP News: चित्रकूट को मिल सकती है जियो पार्क की मान्यता; विशेषज्ञ समिति ने किया सर्वेक्षण, सरकार को देगी रिपोर्ट...

 

संबंधित समाचार