UP Madarsa Board 2024: मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, चेयरमैन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

1,41,115 परीक्षार्थियों में से 35,332 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 13 फरवरी यानी आज से शुरू हो गई हैं। यूपी मदरसा बोर्ड ने नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर कड़े इंतजाम किए है। जहां हर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में बने कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी की जा रही है। बता दें कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा में कुल 1,41,115 परीक्षार्थियों फॉर्म भरा था। इसमें 35,332 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की ओर से मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षा मदरसा बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। पहली पाली में 82,020 परीक्षार्थी में 24,353 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 59,095 में से 10,979 अनुपस्थित रहे। 

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
 

नकलहीन परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कई मदरसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौपटिया स्थित इरम मॉडल स्कूल में कई छात्रों के एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर नहीं मिले। इसके बाद मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने जिम्मेदारों को कई हिदायत दी। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और व्यवस्था का जायजा लिया। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि पहले दिन दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। प्रदेश में किसी भी केंद्र से नक़ल की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: दिव्यांगजन राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश..

संबंधित समाचार