Pilibhit News: खेत में चटाई में सील डेडबॉडी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, खोलकर देखा तो उड़ गए होश..जानें मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। खेत में चटाई में सील शव की सूचना पर खलबली मच गई। जिसके बाद जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मौके पर पड़ताल कर देखा तो पुलिस भी दंग रह गई। चटाई के भीतर एक कुत्ते का शव निकला।
बता दें कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कलयानपुर चक्रतीर्थ में एक किसान के खेत में मंगलवार को सील बंद चटाई में डेडबॉडी पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर जहानाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और सीलबंद चटाई को खोला गया।
चटाई के अंदर जो निकला उसको देखकर हर कोई हैरान हो गया। डेड बॉडी की जगह चटाई में एक कुत्ते की लाश मिली। जिसको देखकर पुलिसकर्मी और मौके पर खड़े किसान हैरान हो गए। हालंकि पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
ये भी पढ़ें- Pilibhit News : मंत्री जी! घर पर हुई फायरिंग, पुलिस ने झुठलाया...नहीं लिखी FIR, भाजपा सभासद ने सुनाया दुखड़ा
