Etawah Crime: किराना व्यापारी के बेटे के अपहरणकर्ता से पुलिस की मुठभेड़... दोनों पैरों में लगी दो गोली, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया

इटावा, अमृत विचार। चकरनगर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया, जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में दो गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। साथ ही उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए भर्ती करवाया है।

बीते मंगलवार को थाना चकरनगर क्षेत्र के किराना व्यापारी के 12 वर्षीय कर्तव्य उर्फ उमंग गुप्ता का सुबह स्कूल जाते समय कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस के सिपाही ने सूचना कर कार का कि पीछा करते हुए बिठौली चंबल पुल के पास पहुंच गया, इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरतसा देखकर कार को खाई में कूदा दिया और फरार हो गए।

इस पर सिपाही ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई थी। देर रात करीब दो बजे चकरनगर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 23 वर्षीय आकाश पुत्र राधा कृष्ण सिंह निवासी ग्राम रानीपुरा थाना पावई भिंड मध्य प्रदेश को एसओजी, चकरनगर, भरेह पुलिस की संयुक्त टीम ने जब आरोपी को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग करने में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: महिला कैप्टन से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार, अकेली महिलाएं व बुजुर्ग रहते टारगेट

संबंधित समाचार