Rajya Sabha Elections 2024: बीजेपी ने नड्डा को गुजरात और चव्हाण को महाराष्ट्र से बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुजरात से राज्य सभा के सदस्य बनेंगे जबकि मंगलवार को कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाए गए हैं। 

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में महाराष्ट्र और गुजरात के कुल सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। गुजरात से नड्डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और जसवंत सिंह सलाम सिंह परमार तथा महाराष्ट्र से चव्हाण के अलावा मेधा कुलकर्णी और डॉ. अजीत गोपछड़े को राज्य सभा उम्मीदवार बनाया गया है। 

ये भी पढे़ं- राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने वैष्णव को ओडिशा से और एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार किया घोषित

 

संबंधित समाचार