बहराइच राज्याभिषेक उत्सव : आतंकियों को ढेर करने वाले राष्ट्र रक्षक थे महाराजा सुहेलदेव
बहराइच, अमृत विचार। चित्तौरा में स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक में बुधवार को राज्याभिषेक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विधायक और अन्य वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला।
महाराजा सुहेलदेव के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को हुआ। गाजी जैसे विदेशी आक्रांताओं एवं आतंकवादियों को बहराइच की धरा पर ढेर करने वाले राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव के राज्याभिषेक उत्सव पर महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वाधान मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल चितौरा में वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। कार्यक्रम समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, सुहेलदेव सेवा समिति के सचिव अर्जुन कुमार दिलीप, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन गोयल, रामचंद्र सिंह, परम पूज्य विष्णु देवाचार्य महाराज, संरक्षक विनय कुमार शर्मा, अखंड प्रताप सिंह गोलू ,ब्लॉक प्रमुख रमाकर पांडे, नवल सिंह, विजय सिंह ,अभिजीत मिश्रा, बेटू सिंह, अयोध्या प्रसाद अवस्थी एवं शोभाराम आदि मौजूद रहे।
