फिरोजाबाद: महिलाओं का गैंग करता है चोरी-छिनैती और गांजा सप्लाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। जिले की टूंडला कोतवाली पुलिस ने   एक महिला गिरोह को गिरफ्तार किया है , जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी छेनैती , जेब कटिंग के साथ-साथ नशे के आदी चिलम पीने वाले और गांजे का शौक रखने वाले लोगों को गांजा भी सप्लाई करती हैं ।

टूंडला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दीक्षित ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे संख्या दो फिरोजाबाद रोड पर केडी होटल के पास खाली ग्राउंड में कुछ महिलाओं के रुके होने की सूचना आई थी यह महिलाएं संदिग्ध थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर फिरोजाबाद रोड स्थित खाली ग्राउंड में बैठी महिलाओं से जब पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया महिला पुलिस द्वारा इन महिलाओं जब तलाशी ली गई तो इन महिलाओं के पास से गांजे के पैकेट बरामद हुए। अलग-अलग तीन पैकेट अवैध गाँजा कुल वजन करीब 1 किलो 940 ग्राम के साथ महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गईं महिलाएं भारती पत्नी राकेश, उम्र 40 वर्ष,वंदना पत्नी दीपक, उम्र 50 वर्ष,मीरा पत्नी गौतम, उम्र 40 वर्ष निवासी नगला खुशहाली भोगीपुरा थाना शाहगंज हैं। 

पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने पूंछतांछ में बताया है कि हमारी मराठा बस्ती की अधिकांश महिलाएं और हम मेला, मंदिर, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मंगल बाजार,बस,टैंपो में बैठे लोगों आदि भीड़भाड़ वाली जगहो से महिलाओं के साथ चैन कटिंग व पर्स चोरी की घटनाएं करती है साथ ही अधिक रुपया कमाने के लिए रास्ते चलते या मेलो आदि में चिलम पीने वालों लोगो को गांजे की पुड़िया बनाकर भी बेचती हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -दिल्ली आबकारी नीति : ED ने धनशोधन मामले में अरविंद केजरीवाल को छठा समन किया जारी

संबंधित समाचार