उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की बुआ का इलाज के दौरान निधन, क्षेत्र में शोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। आग तापते समय गंभीर रूप से झुलसी प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बुआ का बुधवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर परिजनों व क्षेत्र व जिला वासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना मिलने पर उनके आवास पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। 

बता दें कि कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की करीब 100 वर्षीया बुआ विद्यावती मिश्रा (सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षिका) नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर में बीती 2 फरवरी को सुबह आग तापते समय गंभीर रूप से झुलस गयी थीं। परिजन उन्हें पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले गये थे। जहां से उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया था। तभी से उनका इलाज हैलट में चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब चार बजे इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। 

वे डिप्टी सीएम की बुआ होने के अलावा पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा की मां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा व फतेहपुर चौरासी व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा की दादी भी थीं। उनके निधन की सूचना से कस्बा व क्षेत्र वासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोगों ने उनके आवास पहुंचना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें -Kanpur Dehat के चर्चित बेहमई कांड में 43 साल बाद आया फैसला... एक डकैत को कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास

संबंधित समाचार