केजरीवाल, मान से मिलने 21 फरवरी को पंजाब जा सकती हैं ममता बनर्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी को पंजाब का दौरा कर सकती हैं और दिल्ली और पंजाब के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से मुलाकात कर सकती हैं। 

एक आधिकारिक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई (भाषा) को बताया "मुख्यमंत्री बनर्जी के 21 फरवरी को पंजाब आने की संभावना है। अपने दौरे के दौरान वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इस दौरान उनकी दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात की प्रबल संभावना है।" 

आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेताओं के साथ बनर्जी की बैठक को आगामी लोकसभा चुनाव और विपक्षी गठबंधन बनाने की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की पंजाब की संभावित यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के वास्ते कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। बनर्जी पहले ही किसानों को अपना समर्थन दे चुकी हैं और उन्होंने नई दिल्ली तक मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर हुए हमले की निंदा भी की है।

ये भी पढे़ं- Farmers Protest Day 3: आज सरकार से बातचीत करेंगे किसान, पंजाब में चार घंटे रेल रोको आंदोलन

 

 

संबंधित समाचार