अमेठी: चहेतों को ऑफलाइन टेंडर देने ही तैयारी, सभासदों को पड़ रही भारी! जानिए क्या है माजरा?
जायस नगर पालिका ने निकाला है 70 ऑफलाइन व 4 ऑनलाइन टेंडर
10 लाख रुपये तक के कार्यों का ऑफलाइन टेंडर निकालने का है प्रावधान
अमेठी। नगर पालिका जायस ने राजवित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग व कायाकल्प के तहत आदर्श नगर पालिका जायस के विकास के लिए 70 कार्यों का ऑफलाइन टेंडर निकाला है। जबकि 4 टेंडर ऑनलाइन निकाले गए है। जो आज दो बजे तक जमा किये जायेंगे।
आरोप है कि यह टेंडर अपने चहेतों को देने के लिए साजिशन धन का बंदरबांट करने के लिए निकाला गया है। 10 लाख रुपये से कम के सभी 70 कार्यों का टेंडर निकाला गया है। आरोप है कि बर्चस्व की जंग में चेयरमैन व सत्ताधारी की हनक में सभी टेंडर अपने-अपने करीबियों को देने की फिराक में जुटे हुए हैं।
नगर पालिका जायस में बुधवार को 70 कार्यों के लिए ऑफ़लाइन टेंडर के फार्म बेंचेंगये थे। जबकि 4 टेंडर ऑनलाइन निकाले गए हैं। 54 टेंडर राजवित्त आयोग, 13 टेंडर 15वें वित्त आयोग व 3 टेंडर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निकाले गए है।
ऑफलाइन सभी टेंडर 10 लाख रुपये से कम के है। ईओ रविन्द्र मोहन ने बताया कि 10 लाख रुपये से कम के कार्यों का टेंडर ऑफ लाइन निकालने का प्रावधान है। वहीं कुछ सभासदों का आरोप है कि धन का दुरुपयोग करने के लिए वर्चस्व की जंग में चेयरमैन व सत्ता पक्ष की हनक रखने वालों ने ही पालिका पर अपना दबदबा कायम रखने के लिए ही 10 लाख रुपये से कम के कार्यों का ही टेंडर निकलवाया है। जबकि मरम्मतीकरण करवाना, खुले पड़े नेशनल हाइवे किनारे नालों को बंद करने जैसे अनिवार्य कार्यों का कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
कस्बे के भीतर नेशनल हाइवे पर एक भी स्वच्छ शौचालय का निर्माण कराने का कोई प्रस्ताव नहीं किया गया है। आरोप तो यह भी है कि टेंडर ऑफ लाइन निकालने का सिर्फ एक ही मकसद था कि निवर्तमान व मौजूदा चेयरमैन सिर्फ अपने-अपने चहेतों या फिर खुद तैयार किये गए फर्मों के हवाले से धन का बन्दरबांट करना उनका मुख्य उद्देश्य है।
लिपिक राम मोहन शुक्ल ने बताया कि बुधवार को 5 बजे से पहले टेंडर फार्मों को सीन करा लिया गया था। करीब साढ़े सात बजे तक टेंडर फार्मो की बिक्री हुई है। रात 8 बजे तक कितने टेंडर फार्मों की बिक्री हुई है इसकी जानकारी पालिका प्रशासन नहीं दे पाया। ऑनलाइन व ऑफलाइन 74 कार्यों के लिए आज दोपहर बाद दो बजे तक टेंडर डाले जाएंगे। उसके बाद शाम चार बजे निविदा खोली जाएगी।
यह भी पढे़ं: गोंडा: ट्रक-बोलेरो में आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की मौत, 4 घायल, कोहराम
