मुरादाबाद : उत्तरांचल संपर्क क्रांति निरस्त होने से यात्री परेशान, दिल्ली रूट की बसों में बढ़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिन में दिल्ली तक की यात्री की प्रमुख उत्तरांच संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गयी। यह ट्रेन यहां से लिंक होकर दिल्ली जाती है, जबकि रामनगर और काठगोदाम से आने वाली दो ट्रेनों को यहां जोड़ा जाता है। स्थानीय यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण इस ट्रेन के निरस्त होने के बाद दिल्ली रूट की बसों में अचानक भीड़ बढ़ गयी।

सूत्रों का कहना है कि महीने भर से इस ट्रेन के साथ यही स्थिति बनी हुई है। जबकि लालकुंआ से आंनद विहार को जोन वाली एक्सप्रेस भी निरस्त है। लखनऊ से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर और जनसेवा एक्सप्रेस को परिचालन कारणों से रद किया गया है।

उधर, लंबी दूरी की ट्रेनों की देरी से चलने का क्रम भी अभी थ्मा नहीं है। बुधवार को लोहित एक्सप्रेस, अवध असम के दोनों फेरे, चंडीगढ़ मेल, अमृतसर एक्सप्रेस, जननायक, कुंभ एक्सप्रेस, जनसाधारण और सुपरफास्ट हावड़ा एक्सप्रेस के देरी को लेकर यात्री परेशान दिखे।

ये भी पढे़ं : Valentine's Day special: आगरा ही नही मुरादाबाद में भी है मोहब्बत की निशानी ताजमहल... दूर दराज से देखने आते हैं लोग

संबंधित समाचार