दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को मिला बम की धमकी वाला ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के महापंजीयक (रजिस्ट्रार जनरल) को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महापंजीयक को बुधवार को उनके आधिकारिक अकाउंट में ईमेल मिला। 

इसमें कहा गया है कि दिल्ली में कल (बृहस्पतिवार) एक धमाका होगा। ईमेल में लिखा हुआ है, ‘‘यह दिल्ली में सबसे बड़ा विस्फोट होगा। मंत्री को भी फोन करो, सबको उड़ा दिया जाएगा।’’ पुलिस ने यह भी कहा कि धमकी मिलने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय और अन्य जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 

ये भी पढे़ं- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Electoral Bonds स्कीम को अवैध करार देते हुए उस पर लगाई रोक

 

संबंधित समाचार