Bareilly News: एमबीए की छात्रा की बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, फोटो एडिट कर वायरल करने की दी धमकी
बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने एमबीए की छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर उसको एडिट कर अश्लील फोटो बना लिए और उसको इंस्टाग्राम आईडी पर लगाने के बाद डिलीट कर दिए। आरोपी युवक लगातार अब छात्रा को संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। अगर छात्रा ने ऐसा नहीं किया तो उसके एडिट किए फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाली एमबीए की छात्रा के परिजनों ने बताया एक युवक ने उनकी बेटी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। उसके बाद आरोपी ने छात्रा के नंबर पर उसके एडिट किए हुए अश्लील फोटो भेजना शुरु कर दिए। जैसे ही छात्रा फोटो को देखती वह उन्हें डिलीट कर देता।
वहीं अब आरोपी छात्रा को धमकी दे रहा है कि अगर उसने उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह छात्रा की एडिट वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। इस बारे में छात्रा ने अपने पिता को बताया। उसके पिता ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: प्रकाश की मोहब्बत में शाहना से बनी शारदा, सनातन धर्म अपनाकर रचाई शादी
