फिरोजाबाद: डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत
फिरोजाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद से बारात में गए युवक का डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर बारात में हंगामा हो गया। बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें बारात गया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
फिरोजाबाद:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 15, 2024
डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत#Firozabad pic.twitter.com/rCUkEFMUAR
मलिखानपुर से बुधवार को जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव अजनोरा स्थित राज रिसोर्ट में बरात गई थी। जिसमें डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट की घटना में मलिखानपुर निवासी 25 वर्षीय देशदीप कुमार पुत्र रामवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्वजन उपचार के लिए रात में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पांच साल पहले इटावा के भुसावली निवासी सुमन देवी से शादी हुई थी। मृतक पर 2 वर्षीय दीपांशु व एक माह का नवदीप है। घटना के बाद मृतक के स्वजन शव का पंचनामा भरवाने के लिए थाना पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-रास चुनाव: भाजपा ने संजय सेठ को बनाया अपना आठवां उम्मीदवार, आज करेंगे नामांकन
