सोनिया ने भावुकता भरा पत्र लिख रायबरेली से जताया गहरा नाता, इशारों में प्रियंका के दावेदारी दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने पर बढ़ती उम्र का दिया हवाला

रायबरेली, अमृत विचार। जिले की सांसद सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने की तैयारी और नामांकन करने के बाद भाजपा के निशाने पर आ गई है। वहीं उन्होंने एक बार फिर जिलेवासियों से गहरा नाता बताते हुए एक भावुकता भरा पत्र लिखकर स्पष्ट संदेश दे दिया कि वह भले ही राज्यसभा में चली जाए, लेकिन यहां से उनके परिवार का ही कोई ना कोई सदस्य ही नेतृत्व करेगा। इससे प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलों को बल मिला है। वहीं पूरे दिन सोशल मीडिया पर उनके पत्र के छाये रहने से लोगों में चर्चा बढ़ गई है।

सोनिया गांधी ने पत्र के माध्यम से लिखा है कि रायबरेली के साथ हमारे परिवार के रिश्तों की जड़ें बहुत गहरी है। उन्होंने अपने ससुर फीरोज गांधी का भी जिक्र किया। बताया कि आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फीरोज गांधीजी को यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उनके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी को आपने अपना बना लिया। इसी रौशन रास्ते पर आपने मुझे भी चलने की जगह दी। सास ओर जीवनसाथी को हमेशा के लिए खोकर मैं आपके पास आई और आपने अपना आंचल मेरे लिए फैला दिया। 

इतना ही नहीं उन्होंने दो चुनावों में विषम परिस्थितियों में एक चट्टान की तरह खड़े होने को भी याद किया। लिखा कि मुझे गर्व है कि आज मैं जो कुछ भी हूं, आपकी बदौलत हूं। उन्होंने स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के साथ रहने की बात लिखी है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए लिखा कि मुझे पता है कि आप भी हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे ही संभाल लेंगे जैसे अब तक संभालते आए हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता नजर आ  रहा है कि कहीं ना कहीं परिवार का सदस्य ही लोकसभा चुनाव लड़ेगा। इससे प्रियंका वाड्रा के लड़ने की संभावने बढ़ गई हैं।

सोनिया के पत्र पर राज्यमंत्री का पलटवार, गांधी परिवार पर कसा तंज

सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने और भावुकता भरे पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार कर गांधी परिवार पर खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि अमेठी के बाद रायबरेली को गांधी परिवार ने धोखा दिया। यहां पर यदि प्रियंका लड़ती है तो उनका ग्लैमर काम नहीं करेगा। भारी वोटों से हार होगी। राहुल गांधी द्वारा न्याय यात्रा शुरू करने से पहले रायबरेली व अमेठी की जनता का न्याय करना चाहिए। यह यात्रा रायबरेली और अमेठी के लिए धोखा यात्रा है। उन्होने स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए कहा कि यदि वह बीजेपी में आना चाह रहे है तो शीर्ष्ज्ञ नेतृत्व विचार करेगा।

यह भी पढ़ें:-रास चुनाव: भाजपा ने संजय सेठ को बनाया अपना आठवां उम्मीदवार, आज करेंगे नामांकन

संबंधित समाचार