Kanpur Nagar Nigam: महापौर प्रमिला पांडेय ने 17 फरवरी को बुलाई सदन की बैठक; नये प्रस्तावों के मुद्दे पर हंगामे के आसार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिना अध्यक्ष के अनुमति के पेश नहीं हो सकेंगे नये प्रस्ताव

कानपुर, अमृत विचार। 31 जनवरी को हुये स्थगित सदन को फिर से बुलाया गया है। महापौर ने 17 फरवरी को सुबह 10.30 बजे सदन की बैठक बुलाई है। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि बैठक में 26 अगस्त 2023 और 9 अक्टूबर 2023 को पूर्व सदन में दिये गये निर्देश और प्रस्तावों पर की गई कार्यवाही से पार्षदों को अवगत कराया जायेगा।  

नगर निगम ने 26 अगस्त को कार्यकाल का पहला सदन बुलाया था। कुल 22 अरब से ज्यादा के बजट को हरी झंडी दी गई। हालांकि, इस दौरान सदन स्थगित किया गया और 9 अक्टूबर को स्थगित सदन को फिर से बुलाया गया, इस दौरान पार्षदों के मुद्दों पर चर्चा हुई। 

इस सदन के बाद से ही तीन महीने बीत गये। महापौर की ओर से कार्यकारिणी की बैठक तो बुलाई गई पर सदन की बैठक को नहीं बुलाया गया। जब महापौर ने 31 जनवरी को सदन की दूसरी बैठक बुलाई तो यह शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। 

नये प्रस्ताव नहीं कर पाएंगे पेश

महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि नये प्रस्ताव पार्षद अनुमति के बाद ही सदन के पटल पर प्रस्तुत कर सकेंगे। हालांकि, पार्षदों को नियम से अपनी बात रखने का मौका दिया जायेगा। सदन में नये प्रस्तावों को पेश करने पर लगी रोक के खिलाफ हंगामा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: प्राइवेट बसों के लिए जगह ढूंढेगा नगर निगम; शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया प्लान...

संबंधित समाचार