मुरादाबाद: हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने उपवास पर बैठीं बेटियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हाथरस की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद आग-बबूला हुआ वाल्मीकि समाज लगातार अपने आंदोलन के जरिए सरकार तक आवाज उठा रहा है। रविवार को बेटियां भी सड़क पर उतर आईं। वाल्मीकि समाज की बेटियों ने अंबेडकर पार्क पर एकत्र होकर इस घटना पर रोष जाहिर किया। हाथरस की गुड़िया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हाथरस की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद आग-बबूला हुआ वाल्मीकि समाज लगातार अपने आंदोलन के जरिए सरकार तक आवाज उठा रहा है। रविवार को बेटियां भी सड़क पर उतर आईं। वाल्मीकि समाज की बेटियों ने अंबेडकर पार्क पर एकत्र होकर इस घटना पर रोष जाहिर किया। हाथरस की गुड़िया को न्याय मिल सके, इसलिए एक दर्जन से ज्यादा बेटियां उपवास पर बैठ गईं। मौनधारण कर उन्होंने अपना रोष जाहिर किया।

अखिल भारतीय श्रीवाल्मीकि नवयुवक संघ के तत्वावधान में समाज की बेटियां अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुईं। हाथरस कांड से गुस्साईं इन बेटियों ने गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए उपवास रखा। आंदोलन के माध्यम से उन्होंने हाथरस के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को उठाया। उन्होंने मांग थी कि डीएम एसएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और सभी गुनहगारों को कड़ी सजा मिले। इस मामले में जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में हो। इसके साथ ही इन मांगों को राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए मंडलायुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस दौरान कंचन पारछा, ललित, नाग भारती, हरकी काका, अलका, आरती, अनीता, सुमन, वाणी भारती, रंजीत सिंह काका, राहुल सेवक, सुरेंद्र, रोहित वाल्मीकि, महेंद्र सिंह अमरजीत, संजीव वाल्मीकि, राजीव भारती, रामौतार राणा, शुभम, लक्ष्यदीप काका, कुलदीप, अनिल, राजीव आदि मौजूद थे। उधर, ग्राम राजपुर केसरिया में अरशद कुरैशी ने मनीषा के लिए न्याय की मांग की व किसानों के लिए हक़ देने की बात की। विरोध प्रदर्शन में अहसान बाबू, इंदर वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, ममता देवी, मुख्तार अली, सरताज अली, खुर्शीद अहमद आदि शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार