Kanpur News: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली जाएंगे पार्टी के प्रतिनिधि; प्रचंड बहुमत की सरकार का करेंगे शंखनाद...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर से 221 प्रतिनिधि दिल्ली जाएंगे

कानपुर, अमृत विचार। 17 फरवरी को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए शहर से 221 प्रतिनिधि दिल्ली जाएंगे। 16 फरवरी को विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक समेत जिनको भी बुलाया गया है वह रवाना हो जाएंगे। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि लोकसभा विस्तारक, नगर पंचायत व जिला पंचायत के अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक क्षेत्र की महामंत्री (मुख्यालय प्रभारी) लोकसभा कलस्टर प्रभारी को शामिल होना अनिवार्य होगा। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने तैयारी बैठक की। 

उन्होंने कहा कि सूचीबद्ध नेता 16 फरवरी को दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रवाना होंगे। सूचीबद्ध नेताओं में कौन पहुंचा और कौन नहीं, इसकी भी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। 

प्रचंड बहुमत की सरकार का शंखनाद 

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि देश में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में राजग की प्रचंड बहुमत की सरकार बने, इसका भी शंखनाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक से किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनिता गुप्ता, अनूप अवस्थी, राजेश भदौरिया, राधेश्याम पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur Nagar Nigam: महापौर प्रमिला पांडेय ने 17 फरवरी को बुलाई सदन की बैठक; नये प्रस्तावों के मुद्दे पर हंगामे के आसार...

 

संबंधित समाचार