जालंधर वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,लखनऊ यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा
लखनऊ अमृत विचार । उत्तर रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की बेहतर सुविधा को देखते हुये जालंधर कैंट-वाराणसी और बठिंडा-बनारस के बीच दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दो-दो फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी।
ट्रेन संख्या-04664 जलंधर कैंट-वाराणसी अनारक्षित स्पेशल 21 फरवरी को जालंधर कैंट से दोपहर 3:10 बजे प्रस्थान कर यात्रा के अगले दिन दोपहर 1:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04663 वाराणसी-जलंधर कैंट अनारक्षित स्पेशल 25 फरवरी को वाराणसी से सांय 6:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:35 बजे जलंधर कैंट पहुंचेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे लुधियाना, अम्बाला कैंट जं., सहारनपुर, मुरादाबाद लखनऊ स्टेशनों पर रुकेगी।
बठिंडा-बनारस अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या-04530 बठिंडा-बनारस अनारक्षित स्पेशल 22 फरवरी को बठिंडा से रात्रि 9:05 बजे प्रस्थान कर यात्रा के अगले दिन सांय 5 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04529 बनारस-बठिंडा अनारक्षित स्पेशल 26 फरवरी को बनारस से रात्रि 9 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सांय 6:10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे रामपुराफूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली,लखनऊ स्टेशनों पर रुकेगी।
