Hathras News: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस, अमृत विचार। कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे के हनुमान चौकी के पास गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी का तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार ट्रक ने बुलेट और एक छोटा हाथी टेम्पो को टक्कर मार दी। जिसमें अलीगढ़ के रहने वाले बुलेट सवार 35 वर्षीय विनोद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और छोटा हाथी टेम्पो में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली सासनी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

वहीं हादसे में घायल छोटा हाथी टेम्पो सवार व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी बुलेट सवार मृतक युवक विनोद आगरा मेट्रो में काम करता था। 

ये भी पढ़ें- हाथरस: कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, पिता-पुत्र की मौत

संबंधित समाचार