Pilibhit News: बर्तन बेचकर जीता विश्वास, फिर सफाई के नाम पर उड़ाए जेवरात... जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुनगढ़ी के बाद न्यूरिया क्षेत्र में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी  

सांकेतिक फोटो

पीलीभीत, अमृत विचार: ग्रामीण अचंलों में ठगी गिरोह ने पुलिस को बेचैन कर दिया है। अभी चार दिन पहले ही सुनगढ़ी क्षेत्र के रुपपुर कमालू गांव में सात महिलाओं से जेवरात ठगे हुए थे। अब इसी तरह से न्यूरिया के गांव टाह में घटना कर दी गई। पहले बर्तन बेचकर ग्रामीण महिलाओं को विश्वास में लिया। इसके बाद गांव की महिलाओं को सोने चांदी के जेवरात की सफाई करने के नाम पर जेवरात उड़ा लिए। मामले की तहरीर न्यूरिया थाने में दी गई है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव टाह की रहने वाली सात महिलाओं ने न्यूरिया थाने पहुंचकर संयुक्त रुप से तहरीर दी। जिसमें बताया कि करीब 15 दिनों से दो महिलाएं उनके गांव में आ रही हैं। एक महिला अपने एक साल का बच्चा भी गोद लेकर आती है।  वह महिलाएं बर्तन बेच रही थी। जिनसे गांव की कई महिलाओं ने बर्तन भी खरीदे। लगातार आने जाने से गांव की महिलाओं से जान पहचान हो गई। 

चार दिन पहले आकर आरोपियों ने सोने चांदी के पुराने जेवरात की सफाई और धुलाई करने की बात कही। इस पर गांव की महिलाएं तैयार हो गई। गांव की तारावती,प्रेमवती,कुंवरवती,मीना देवी,नन्हीं देवी और धर्मवती से करीब पांच तोला  सोने के जेवरात और 16 तोला चांदी के जेवरात सफाई करने के नाम पर लेकर चली गई। इसके बाद महिलाएं गांव में नहीं आई। काफी तलाश किया मगर कुछ पता नहीं चला। एसओ न्यूरिया प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Pilibhit News:164.1 करोड़ चीनी मिलों पर बकाया, 19982 गन्ना किसान भुगतान को परेशान

संबंधित समाचार