Bareilly News: दरोगा के वायरल वीडियो की होगी जांच, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के विजिलेंस टीम के दरोगा सत्येंद्र सिंह के वायरल वीडियो की जांच का आदेश सीओ मीनाक्षी शर्मा ने दिया है। दरोगा ने विवेचना के दौरान बसपा नेता से कहा था कि वह भाजपा नेता होते तो बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती। वीडियो की जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

पशुपतिनाथ विहार में बसपा नेता तौफीक प्रधान के आवास पर बिजली चोरी के मुकदमे की विवेचना करने पहुंचे पावर कॉरपोरेशन की विजिलेंस के विवेचक सत्येंद्र कुमार का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह कह रह थे कि घर पर बसपा का झंडा लगे होने की वजह से उन पर रिपोर्ट दर्ज हो गई। भाजपा नेता होते तो बिजली चोरी करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होती। सीओ विजिलेंस ने बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। दरोगा की जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: गृहमंत्री बनकर पूर्व विधायक से टिकट दिलाने के बहाने ठगी की कोशिश,  एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार