Bareilly Crime News: दहेज न देने पर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, पति समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

रामगंगानगर कॉलोनी निवासी क्रांति देवी ने बताया कि फरवरी 2014 में उनकी शादी गांव शिमरा अजूबा बेगम निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति मुकेश और उसके परिजन कार और ढाई लाख रुपये की मांग करने के साथ मारपीट करने लगे। जून 2023 में उसे आग में जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसकी रिपोर्ट भी क्रांति ने दर्ज कराई थी। इसके बाद समझौता हो गया।

आरोप है कि 12 फरवरी को तीसरी बार पति मुकेश ने उनकी गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने पति मुकेश, धनपाल, ओमप्रकाश, सुनीता देवी, महेश कुमार, ज्योति, रितेश, गुड्डी, मिथलेश, ब्रजेश व अशोक समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: सात जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

संबंधित समाचार