बरेली: चीज दिलाने के बहाने मासूम से कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नाबालिग बच्चे को चीज दिलाने के बहाने एक युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी मासूम को छोड़कर भाग निकला। बच्चे की हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम की दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ …

बरेली, अमृत विचार। नाबालिग बच्चे को चीज दिलाने के बहाने एक युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी मासूम को छोड़कर भाग निकला। बच्चे की हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम की दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

सुभाषनगर करेली निवासी महिला ने बताया कि उनका नौ वर्षीय पोता गांव के ही शिव मंदिर में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपी रोहित आया और उसे चीज का दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि रोहित उसे नदी को पार करते हुए गांव के बाहर एक कमरे में ले गया और नाबालिग के साथ कुकर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद शाम लगभग 7 बजे आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर चला गया।

गंभीर हालत में पोते ने घर पर आकर आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में आरोपी रोहित को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार