Badminton Asia Championships : हांगकांग को हराकर भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने एतिहासिक पदक किया सुनिश्चित
शाह आलम (मलेशिया)। भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में हांगकांग पर 3-0 की जीत के साथ बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) में अपना पहला पदक पक्का किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन को हराकर ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद भारत ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, अस्मिता चालिहा और अश्विनी पोनप्पा तथा तनीषा क्रास्टो की युगल जोड़ी की जीत के दम पर हांगकांग को हराया।
चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी करते हुए पीवी सिंधु ने अपने से निचली रैंकिंग वाली लो सिन यान हैप्पी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 21-7, 16-21, 21-12 से जीत दर्ज की। इसके बाद तनीषा और अश्विनी की महिला युगल जोड़ी ने येयुंग एनगा टिंग और येयुंग पुई लैम की दुनिया की 18वें नंबर की जोड़ी को 35 मिनट में 21-10, 21-14 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। अस्मिता ने येयुंग सुम यी पर 21-12, 21-13 की आसान जीत से भारत की जीत सुनिश्चित की और टीम के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का किया।
Friday Fever at its peak 🥳 as women shuttlers secure their maiden medal at #BadmintonAsiaTeamChampionships2024🏸🥳
— SAI Media (@Media_SAI) February 16, 2024
Our Women's team waltzed into into Semis defeating Hong Kong 🇭🇰 3-0
This is huge girls 😍 Many congratulations on scripting history 🎉👏👏 pic.twitter.com/VDElMldZqe
टीम के साथ मौजूद पूर्व राष्ट्रीय कोच विमल कुमार ने शाह आलम से पीटीआई को बताया, यह महिला टीम के लिए एक सहज परिणाम है। मैं उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा, थोड़ा ड्रिफ्ट था इसलिए शुरू में शटल को नियंत्रित करना मुश्किल था क्योंकि शटल बाहर जा रही थी। ड्रिफ्ट के कारण एक छोर से मुश्किल होने के कारण सिंधू को थोड़ा जूझना पड़ा लेकिन यह एक अच्छा परिणाम है, हम सेमीफाइनल में हैं।’’ अब भारत का मुकाबला जापान और चीन के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।
ये भी पढ़ें : अबुधाबी टी10 लीग में मैच फिक्सिंग प्रयास के लिए ब्रिटेन के क्लब क्रिकेटर रिजवान पर लगा प्रतिबंध
