लखनऊ: सीएम योगी, राममंदिर समेत बीकेटी थाने को बम से उड़ाने की धमकी भरा मिला पत्र, लेटर में है इस बात का जिक्र...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। CM योगी और राम मंदिर समेत बीकेटी थाने को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सीतापुर रोड किनारे रेस्टोरेंट के पास यह धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस धमकी भरे पत्र में कई आपत्तिजनक शब्द और युवती का नंबर भी लिखा मिला है। धमकी भरे पत्र में देश विरोधी नारे समेत सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और अन्य आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले हैं। पत्र में लिखे गए युवती के नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया है और विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस तरह के पत्र कई दिनों से अलग-अलग जगह कोई फेंक रहा है। पत्र में लिखा नंबर BKT में रहने वाली छात्रा ज़ोया का निकला है।

Untitled-10 copy

युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। धमकी भरे पत्र में जोया खान व जुबेर खान का नाम भी लिखा मिला है। बताया जा रहा है कि युवती को बदनाम करने के लिए शरारती तत्व ये पत्र लिख रहे हैं। BKT थाने मे IPC की धारा 504,509 और 505(2) के तहत केस दर्ज हुआ है। पूरा मामला बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

Untitled-11 copy

यह भी पढ़ें: रायबरेली: दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

संबंधित समाचार