Farrukhabad: जिले में भारत बंद पूरी तरह से रहा बेअसर; भाकियू उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा को पुलिस ने किया घर पर नजरबंद...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसानों के आंदोलन को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के भारत बंद के आह्वान पर पुलिस ने वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा को उनके घर पर ही नजरबंद कर लिया।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए  सीओ सिटी प्रदीप सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल हरि श्याम सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स उनके निवास पर तैनात कर दिया गया है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। खुफिया विभाग से डीएम, एसपी पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। 

जिले में भारत बंद पूरी तरह बेअसर है। रोज की तरह सभी दुकानें व प्रतिष्ठान खुले रहे। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी सड़क तक नही पहुंच सके।                                                                                                 

भारतीय किसान यूनियन(टिकैत गुट) के समस्त पदाधिकारियों से वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने आह्वान किया है कि भारत बंद को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: खुद को बेकसूर साबित करने में लग गए 43 साल; इंसाफ की लड़ाई में बिक गई पांच बीघा जमीन...

संबंधित समाचार