बहराइच: लकड़ी काटने निकला था युवक, अचानक हुआ बेहोश और हो गई मौत, परिवार में कोहराम
युवक के मुंह से निकल रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच, अमृत विचार। जिले के बेगमपुर ग्राम पंचायत निवासी एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेगमपुर के मजरा गोडियनपुरवा गांव निवासी धनीराम (30) पुत्र भगौती गुरुवार को लकड़ी काटने गांव से कुछ दूरी पर गया था। वहां पर वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे परिवार के लोग अस्पताल ले आए। डॉक्टर के मुताबिक धनीराम के मुंह से झाग निकल रहा था। इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई।
डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़े: लखनऊ: एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की भी मिली जिम्मेदारी, सीएम योगी के माने जाते हैं खास
