Kanpur: चोरों ने गल्ला व्यापारी के घर में चोरी को दिया अंजाम; बेटे को दहेज में मिले सामान व आभूषणों समेत लाखों का माल पार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत अज्ञात चोरों द्वारा गल्ला व्यापारी के घर से सोने के आभूषणों समेत बेटे के दहेज का समान पार कर ले गये। व्यापारी की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस तहरीर लेकर अज्ञात कार्यवाही में जुट गयी है।

चौराई गॉव निवासी गल्ला व्यापारी मुन्ना उर्फ़ मो. सिद्धकी ने बताया की उन्होंने अपने बेटे अजरुद्दीन की शादी बीते तीन महीने पहले की थी। बेटे की शादी में मिला दहेज का समान उन्होंने घर की पहली मंजिल में बने कमरें में रखवा दिया था। 

मुन्ना ने बताया की बेटा अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में रहकर नौकरी करता है। वहीं घर पर उसकी पत्नी व एक बेटी व बेटा रहते हैं। रोजाना की तरह खाना खाकर सभी नीचे सो गये थे और जब सुबह उठकर वो घर की दूसरी मंजिल में पहुंचे तो बेटे के कमरें का दरवाजा खुला था। 

उसमें रखा दहेज का समान व सोने की चेन, अंगूठी, बर्तन समेत तकरीबन दो लाख रूपये कीमत का समान चोरी हो गया था। व्यापारी की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने घटनास्थल की जाँच पड़ताल के बाद तहरीर लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी है।

छोटे भाई के निर्माणाधीन मकान के जीने से पहुंचे चोर

गल्ला व्यापारी के घर के बगल में ही उनके छोटे भाई समसुद्दीन का मकान बन रहा है और उसके जीने में दरवाजा भी नही लगा है। अज्ञात चोरों द्वारा छोटे भाई के घर में दाखिल होने के बाद जीने से चढ़कर व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए आसानी से चोरी का माल सीढ़ियों से नीचे उतारते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां के सभी बच्चों की मौत; परिजनों ने लगाया डॉक्टर व नर्स पर लापरवाही का आरोप

 

संबंधित समाचार