Etawah: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- जो किसानों की न सुने उसे सरकार में रहने का हक नहीं...

किसान आंदोलन को हमारा पूरा सहयोग- शिवपाल सिंह यादव

Etawah: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- जो किसानों की न सुने उसे सरकार में रहने का हक नहीं...

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर में पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि आंदोलन दो साल पहले भी किसानों का आंदोलन चला था और लंबे समय तक चला था। जिसमें 700 किसानों की मौत हुई थी, जिसके बाद सरकार को झुकना पड़ा था। 

सरकार ने मांगो को माना था। किसानों का आंदोलन फिर शुरू हुआ सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नही है। उनकी मांग को कभी पूरा नही किया है, उनके ऊपर लाठीचार्ज आंसू गैस चलाये। इस तरह से सरकार में रहने का कोई भी अधिकार नहीं है। इस किसान आंदोलन को हमारा पूरा सहयोग है। 

चुनावी बॉन्ड पर कहा कि सरकार पूरी तरह से विपक्ष और जनता के खिलाफ है। भृष्टाचार खुलेआम है। समस्या का समाधान सरकार नहीं कर पाई है। सात सालों में सिर्फ गड्ढा मुक्ति हो रही है। गड्ढा मुक्ति के नाम पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए लेकिन गड्ढा मुक्त नही हुए है। यह सब भ्र्ष्टाचार में समाप्त हो गया है। 

पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि किसी ने भी किनारा नहीं किया है। आप लोग जो गलती करते हैं पल्लवी पटेल सपा से विधायक है जो बड़बोले को हराया था। कुछ बातें हो जाती हैं, उनको हम लोग बैठकर से सब निपटा लेंगे। आप क्यो चिंता में हो। वो सेक्युलर और जनप्रिय नेता है हम लोग बैठकर बात कर लेंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सपा के वरिष्ठ नेता पर लगाये आरोप के सवाल पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बहुत ही सीनियर नेता हैं। उनकी शुरुआत लोकदल से हुई थी। लोकदल में उन्होंने बहुत काम किया था और उसके बाद दूसरी पार्टियो में मंत्री भी रहे। जो भी बाते है हम लोग बैठ कर लेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व अध्यक्ष से बात हो जाएगी और वो सेक्युलर है समाजवादी पार्टी में है और रहेंगे।

स्वामी प्रसाद का कांग्रेस के यात्रा में शामिल होने पर कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम अमेठी और रायबरेली के यात्रा में साथ रहेंगे जहां जहां राष्ट्रीय नेतृत्व रहेगा वहा वहां हम लोग रहेंगे,

मध्य प्रदेश के सीएम के पोस्टरवार को लेकर कहा कही पर कोई भी सेंध नही लगा पाएगा।  समाजवादी का जो वोट है वो कोई नही तोड़ पाएगा। सपा यहां से चुनाव लड़ेगी। बहुत अच्छी सीट निकालेगी। अबकी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा पार्टी को समाजवादी पार्टी रोकेगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे स्टेशन और रिंग रोड का शिलान्यास; शहर को मिलेगी जाम की समस्या से मुक्ति...