बरेली: सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे सफाईकर्मी, कैसे उठेगा कूड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाथरस की घटना को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके कारण तीन दिनों का कूड़ा मंगलवार को उठेगा। ऐसी परिस्थिति में शहरवासियों को भी सजग रहना होगा। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे घर के पास, सड़क, नाली में गंदगी अधिक हो। विभाग का मानना है …

बरेली, अमृत विचार। हाथरस की घटना को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके कारण तीन दिनों का कूड़ा मंगलवार को उठेगा। ऐसी परिस्थिति में शहरवासियों को भी सजग रहना होगा। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे घर के पास, सड़क, नाली में गंदगी अधिक हो। विभाग का मानना है कि अब इन दिनों का कूड़ा करीब एक हजार मीट्रिक टन से अधिक होगा जिसे एक दिन में उठाना संभव नहीं होगा।

शहर के 80 वार्डों में करीब 10 लाख की आबादी रहती है। वहीं, 1.42 लाख भवन आवासीय व कामर्शियल हैं। जहां से प्रतिदिन करीब 450 से 500 मीट्रिक टन कूड़ा प्रति दिन निकलता है। शहर की सफाई व्यवस्था की कमान 2487 सफाई कर्मचारियों के हाथ में है। नगर निगम की 210 कूड़ा गाड़ियां कूड़ा डंपिंग ग्रााउंड तक पहुंचाती हैं जबकि सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने, नाले की सफाई और सड़कों को साफ करते हैं। साथ ही सामुदायिक शौचालयों को भी साफ-सुथरा रखने का दायित्व भी इनके कंधे पर है।

इसी बीच सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को काम बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसके कारण रविवार को अवकाश होने के कारण कूड़ा नहीं उठा और सफाई नहीं हुई। दो दिनों तक शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने से एक हजार मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो जाएगा। इसके अलावा मंगलवार का भी कूड़ा जोड़ लिया जाए तो 1500 मीट्रिक टन कूड़ा एक दिन में सफाई कर्मचारियों को उठाना पड़ेगा और सफाई करनी पड़ेगी।

एक दिन में कैसे उठेगा कूड़ा
शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर डाली जाए तो शायद ही कोई वार्ड होगा जहां गंदगी देखने को न मिले। अब दो दिनों तक सफाई व्यवस्था न होने पर कूड़े के ढेर जगह-जगह देखने को मिलेंगे। अब सवाल उठता है कि एक दिन में जब 450 मीट्रिक टन कूड़ा ठीक से नहीं उठ पाता है तो 1500 मीट्रिक टन कूड़ा एक दिन में कैसे उठेगा। इसके कारण कर्मचारियों को बुधवार तक कूड़ा उठाना पड़ेगा।

“सफाई कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल को देखते लोगों को सचेत रहना चाहिए। कम से कम कूड़ा निकले इसका ध्यान देना होगा। नगर निगम का प्रयास है कि मंगलवार को युद्धस्तर पर शहर की सफाई व्यवस्था की जाए क्योंकि दो से तीन दिन का कूड़ा एक दिन में उठाना होगा।”–डा. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

संबंधित समाचार