Kanpur: डॉक्टर प्रियरंजन अंशु दिवाकर ने किसान की बेटियों को दी एसिड फेंकने की धमकी; रिपोर्ट दर्ज...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार।  चकेरी थानाक्षेत्र में छह माह पूर्व धोखाधड़ी से करोड़ों की जमीन हड़पने पर किसान बाबू सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी थी।

इस मामले में पत्नी बिटान की तहरीर पर डॉ प्रियरंजन, जितेंद्र, बब्लू, शिवम सिंह, राहुल जैन, मधुर पांडेय के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। किसान की बेटी ने प्रियरंजन समेत चार पर एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ितों ने इस बार समझौते और एसिड फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।    

चकेरी निवासी मृतक किसान बाबू सिंह यादव की बेटी रूबी यादव ने पुलिस को बताया कि बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ प्रियरंजन आशु दिवाकर ने धोखे से पिता बाबू सिंह यादव की साढ़े करोड़ की जमीन हड़प ली थी। जिससे आहत होकर उन्होंने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी थी। बताया कि घटना से पहले वह एक सुसाइड नोट छोड़ गए थे। जिसमें प्रियरंजन और बबलू यादव का नाम भी लिखा था। आरोप लगाया कि पिता की आत्महत्या के बाद से ही प्रियरंजन और उनके साथी बबलू यादव उन लोगों को धमकी दे रहे थे की मामले को अब यहीं खत्म कर दो वरना वह लोग का बहुत बुरा हश्र करेंगे।

आरोप है कि लगातार प्रियरंजन व बबलू यादव उनके परिवार को मामले में आवाज न उठवाने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही दोनों बहनों रूबी और काजल पर एसिड फिकवाने धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रियरंजन लगातार अपने लोगों से उन लोगों को धमकी दिलवा रहा है। बताया कि उनके चचेरे भाई और आरोपी जितेंद्र ने भी कई दिनों पहले प्रियरंजन से समझौता कर लेने की बात कही थी। कहा कि प्रियरंजन से समझौता कर लो वरना बहुत बुरा होगा। आरोप लगाया कि 15 फरवरी को भी दो अज्ञात लोग स्कूटी पर हेलमेट लगाए सीओडी के रास्ते में उनको मिले और बोले की जितेन्द्र ने पहले भी समझाया था की डॉ प्रियरंजन दिवाकर ताकतवर है, उससे मत उलझो।

आरोप है कि गाली गलौज देते हुए स्कूटी पर पीछे बैठा व्यक्ति बोला कि अब तुम लोगो का अंतिम दिन आ गया है उसकी आवाज बबलू की तरह थी। बताया कि अब देखो प्रियरंजन बाहर हो गया है पुलिस कुछ न कर पाई। इस पर रूबी ने कहा कि उसे परिवार की चिंता हो रही है। आरोप लगाया कि उसे डर है कि प्रियरंजन और बबलू उन लोगों के साथ अनहोनी करवा सकता है। एक दिन पहले ही पीड़ित बेटिया रूबी व काजल मां बिटान के साथ डीसीपी पूर्वी से मिलीं थी और घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी थी।

इस संबंध में चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि किसान की बेटी रूबी यादव की तहरीर पर डॉ प्रियरंजन आशु, जितेंद्र यादव, बब्लू यादव व एक अज्ञात के खिलाफ षडयंत्र रचने, धमकी और अपमान करने में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: एटीएस कमांडो के पिता ने लगाई फांसी; सुपरवाइजर के नाम लिखा सुसाइड नोट... धमकाने का लगाया आरोप...

 

संबंधित समाचार