आरोप : कारोबारी से 51 लाख ठगे, राज्यमंत्री ने धमकाया-जानें पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक की शिकायत, अल्पसंख्यक आयोग ने दिए मामले की जांच के आदेश

कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र में एक ठग ने केमिकल कारोबारी से 51 लाख रुपये की ठगी कर ली। कारोबारी ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर भाजपा के राज्यमंत्री के घर बुलाया और धमकाते हुए पैसे वापस न मांगने का दबाव बनाया। राज्यमंत्री ने भी धमकाया। जिसके बाद कारोबारी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, अल्पसंख्यक आयोग और पुलिस कमिश्नर से की। अल्पसंख्यक आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं। 

फजलगंज के रहने वाले हरजीत सिंह केमिकल कारोबारी हैं। उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग, मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया कि उनका काकादेव में रहने वाले एक युवक से कारोबार के सिलसिले में लेनदेन चलता था। उसने 20 लाख रुपये नगद और करीब 31 लाख रुपये का माल ले रखा था। रुपये मांगने पर उन्हें काकादेव में रहने वाले राज्यमंत्री के घर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद मंत्री ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपये के लिए दबाव बनाया या फिर शिकायत की तो ठीक नहीं होगा। पीड़ित के अनुसार इसके बाद उन्होंने राज्यमंत्री और धोखाधड़ी करने वाले युवक के खिलाफ अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत की। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से भी मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस सबंध में काकादेव प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अल्पसंख्यक आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया है। अल्पसंख्यक आयोग की जांच के दायरे में राज्यमंत्री भी हैं। 

19 फरवरी तक जांच करके रिपोर्ट तलब 
इस मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के अवर सचिव सुमन कुमार ने निष्पक्ष जांच कर 19 फरवरी तक रिपोर्ट तलब की है। पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि ठग इससे पहले भी राज्यमंत्री के नाम पर कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : गर्भ में बच्चे की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, महिला चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता