बदायूं: पाकिस्तान के समर्थन में लगाया स्टेट्स, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- बजरंज दल के सह संयोजक की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट

बदायूं, अमृत विचार। एक युवक ने अपने व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के समर्थन में स्टेटस चलाए। जो सोशल साइट्स पर वायरल हुए। बजरंग दल के पदाधिकारी ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दूंदपुर का है। गांव निवासी सादिक हुसैन ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर पाकिस्तान के समर्थन में स्टेट्स लगाया था। जिसपर उसने  मुफ्ती सलमान अजहरी लिखा। साथ में पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया था। क्षेत्र के लोगों ने उसका स्टेट्स देखा तो आपत्ति की। बजरंग दल के सह संयोजक अनमोल शर्मा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे।

आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साहिद हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: अपहरण व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तारी दिखाकर भेजा जेल, उपनिरीक्षक निलंबित

संबंधित समाचार