बरेली: जिले में कोरोना से दो की मौत, 52 नए संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी शास्त्री नगर और चाहबाई के दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक दिन में जिले में कुल 52 लोगों में संक्रमण पाया गया। इनमें सिविल लाइंस के एक ही परिवार के चार …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी शास्त्री नगर और चाहबाई के दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक दिन में जिले में कुल 52 लोगों में संक्रमण पाया गया। इनमें सिविल लाइंस के एक ही परिवार के चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, शास्त्रीनगर निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग 29 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। 30 सितंबर को उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर शास्त्रीनगर के रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति 21 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

दो दिन बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी जहां रविवार को उनकी भी मौत हो गई। वहीं, कोरोना संक्रमितों में सिविल लाइंस के परिवार के साथ ही साथ केशवपुरम के एक परिवार में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार मासूम भी ऐसे हैं जिन्हें कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसमें एक मासूम की उम्र महज एक वर्ष है।

इन इलाकों में मिले कोरोना संक्रमित
कोरोना से मिले संक्रमितों में पंजाब पुरा, सिविल लाइंस, शेरगढ़, सरोह, एलआईसी कॉलोनी, फरीदपुर, सिल्लापुर मीरगंज, जनकपुरी, नवाबगंज, सुरेश शर्मा नगर, बिथरी, इंटरनेशनल सिटी, आशुतोष सिटी, किशोर बाजार बिहारीपुर, दुर्गा नगर, राजेंद्र नगर, गांधी पुरम, खजुरिया, बीसलपुर रोड, हरगोविंद नगर, बुखारा ओल्ड सिटी, इज्जतनगर, मनस्वरूप गार्डन, पटेल नगर, रामपुर गार्डन, बाजार कटरा समेत अन्य तमाम इलाके शामिल हैं।

संबंधित समाचार