Fatehpur Accident: कार ने ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मी को मारी टक्कर... घायल, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार
फतेहपुर में सड़क हादसे में दो पलिसकर्मी घायल
फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 के बिलंदा के पास तेज रफ्तार कार ने पुलिस भर्ती की ड्यूटी में शामिल होने आ रहे दो सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खागा कोतवाली में तैनात सिपाही सुबोध और बंटी शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि पुलिस भर्ती की परीक्षा में ड्यूटी में शामिल होने के लिए सुबह बाइक से फतेहपुर के लिए निकले थे। जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा मोड के पास पहुंचे तेज रफ्तार कर में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार दी कि दोनों सिपाही सड़क से दूर जा गिरे। दोनों ही सिपाहियों के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- Ganga Barrage Accident: बैराज में फिर सामने आई रफ्तार की मार… कार ने साइकिलिंग कर रहे दवा कारोबारी को रौंदा, मौत
