Auraiya News: मालगाड़ी के बोगी में लगी आग... मची अफरा-तफरी, पुलिस व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू
औरैया में मालगाड़ी के बोगी में आग लग गई
औरैया, अमृत विचार। दिल्ली हावडा रूट पर कानपुर से इटावा की तरफ जा डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था। आग लगने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर काबू पाया।
सूचना पर तत्काल पहुँचे फायरब्रिगेड के अधिकारी तेजवीर सिंह व थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी ने डीएफसी लाइन के बने न्यू अछल्दा स्टेशन के पास मालगाड़ी को रोक दिया और मालगाड़ी के ऊपर ओएचई लाइन को तत्काल बंद कराया और आग भुजाने का प्रयास करने लगे।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोगी की आग पर काबू आया।इस दौरान डीएफसी लाइन करीब डेढ़ घंटे प्रभावित रही। बोगी नंबर-221412 में लगी थी आग। मौके पर उपनिरीक्षक सतीशचंद्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंभूनाथ व थाना स्टाफ व फायर ब्रिगेड स्टाफ मौजूद रहा।
