सुलतानपुर: गृहमंत्री अमित शाह के मामले में सुनवाई टली, जानें वजह
सुलतानपुर, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व दो अन्य के खिलाफ दायर मानहानि केस में गवाह के न आने के कारण सुनवाई के लिए कोर्ट ने 2 मार्च की तारीख नियत की है। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में परिवादी वरुण मिश्र का बयान बीती पेशी पर दर्ज किया गया था।
कोर्ट में शनिवार को परिवादी के अन्य गवाह का बयान होना था। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ 22 फरवरी 2018 को कोर्ट में परिवाद दायर किया था।
परिवादी का आरोप है कि गृहमंत्री अमित शाह ने 10 जून 2017 को छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अजय जायसवाल और विनय मालवीय पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इससे परिवादी की भावनाएं आहत हुईं।
यह भी पढे़ं: बार और बेंच के सामंजस्य से ही होगा समस्याओं का समाधान: प्रशासनिक न्यायमूर्ति
