Kasganj News: एसपी ने पुलिस महकमें किया बड़ा फेरबदल, 163 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी किए इधर से उधर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्थांतरित पुलिस कर्मियों को नए तैनाती स्थल पर आमद कराने के दिए निर्देश 

कासगंज, अमृत विचार। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त रखने के उद्देश्य से एसपी ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 163 आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों को इधर से उधर किया है। स्थांतरित पुलिस कर्मियों को नए तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 

शनिवार को देर शाम एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में लंबे समय से तैनात मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों को स्थानांतरण किया है। 

वहीं लंबे समय से पुलिस लाइन में रह रहे आरक्षी एवं मुख्य आरक्षियों को थाने पर तैनाती है। न्यायाल सुरक्षा में लगे मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों को थाने पर भेजा है और थानों से न्यायालय सुरक्षा के लिए आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों को भेजा गया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिला स्तर पर स्थांतरण प्रक्रिया को कानून व्यवस्था बनाने के उद्देश्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर तत्काल आमद दर्ज कराएं। अन्यथा की स्थिति में इसे आदेश की अवेहलना समझा जाएगा और संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़ें- Kasganj News: शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, सरल पेपर देख परीक्षार्थियों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार