कासगंज: आग से जलकर घायल हुए आठ लोगों में से दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार।  शहर के मोहल्ला हुल्का में शुक्रवार की सुबह सिलेंडर में आग लग जाने और सिलेंडर फट जाने से एक ही परिवार के लोगों के अलावा घायल हुए रिश्तेदारों को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया। यहां उपचार के दौरान ग्रहणी और उनके एक रिश्तेदार ने दम तोड़ दिया है।

जबकि अन्य की हालत गंभीर है। इसमें कुछ अकी हालत काफी नाजुक बताई गई है। इस घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। मौत की खबर से रिश्तेदार और परिजन टूट गए हैं। मुहल्ला हुल्का में मनोज के यहां एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में गुरुवार को गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल से रिश्तेदार आए थे।

शुक्रवार सुबह मनोज की पत्नी गीता रिश्तेदारों के लिए नाश्ता की तैयारी कर रही थी। रसोई में गैस पर कार्य कर रही थी। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई फिर तो भगदड़ मच गई। रिश्तेदारों और परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडर फट गया।

इस घटना में आग से जलकर मनोज की 32 वर्षीय पत्नी गीता, गंजडुंडवारा के रहने वाले रिश्तेदार 18 वर्षीय अनमोल सहित कुल आठ लोग घायल हुए थे। यह सभी आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए। यहां गीता और अनमोल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मौत की इस खबर से परिवार में लोगों का बुरा हाल है। हांलांकि शनिवार शाम तक शव कासगंज नहीं पहुंच सके थे।

मुहल्ला हुल्का में घटना हुई। आठ लोग घायल हुए। इन सभी को आगरा उपचार के लिए भेजा गया। यहां गीता और अनमोल की मौत हो गई है। घटना बेहद दुखद रही।--- सुधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर

ये भी पढ़ें-Kasganj News: शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, सरल पेपर देख परीक्षार्थियों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार