बाराबंकी में रातों-रात हटाए गए तोप और जेट फाइटर, सतरिख चौराहे को चौड़ा करने का रास्ता साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सतरिख चौराहे पर स्थापित तोप और जेट फाइटर रात में ही हटा लिए गए। इस स्थान पर अब गोल चौराहे का निर्माण होगा। जहां फौव्वारा लगाए जाने का भी प्रस्ताव है।तोप और जेट फाइटर अब जेब्रा पार्क की शोभा बढ़ाएंगे। इसके साथ ही सतरिख चौराहे को चौड़ा करने का रास्ता साफ हो गया है। नगर पालिका द्वारा शहर के सतरिख चौराहे पर लगाई गई तोप को हटाकर जेब्रा पार्क में स्थापित किया जाएगा। उसके स्थान पर है गोल फव्वारे के निर्माण का प्रस्ताव है। 
  18 - 2024-02-17T194357.495
असेनी तिराहे से पल्हरी बाइपास को जोड़कर शहर की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने तैयार किया था। जिसे अब फोर लेन बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। सतरिख चौराहे नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाए जाने के दृष्टिगत जेट फाइटर और तोप लगवाया गया था। जिससे रास्ता संकरा हो गया था। और यहां जाम लगने लगा था। स्थिति के गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत इसे हटाए जाने की आवश्यकता जताई थी। जिसे शुक्रवार की रात हटाकर जेब्रा पार्क में शिफ्ट कर दिया गया।
 
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि असेनी तिराहे से पल्हरी बाइपास तक सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव है। सतरिख चौराहे पर लगी तोप व फाइटर से जाम लग रहा था। यहां इसका कोई उपयोग भी नहीं था। 

ये भी पढ़ें -अयोध्या : प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शनिवार को आरती भोग के बाद बंद हुआ मंदिर का कपाट

संबंधित समाचार