"बजरंग बली" जरा सामान का ख्याल रखिएगा हम आते हैं...
मिथलेश त्रिपाठी / प्रयागराज, अमृत विचार। बजरंग बली जरा सामान का ख्याल रखिएगा हम आते हैं। यह सुनने में आपको जरूर अटपटा लगता होगा, लेकिन यह तस्वीर इसकी हकीकत बयान कर रही है। यह मंदिर विद्युत उपखंड कार्यालय के अंदर बना है जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी वहां के जेई के द्वारा रखे गये पुजारी की है। फिलहाल इस मंदिर में ताला बंद रखा जाता है। यहां कोई भी व्यक्ति अपना सामान अंदर रखकर बजरंग बली के भरोसे छोड़ जाता है।
जहां एक तरफ अयोध्या में रामलला को विराजमान कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई है। वहीं प्रयागराज के एक मंदिर में उनके भक्त हनुमान जी को ताले में कैद कर दिया गया है। इतना ही नहीं इस मंदिर के अंदर सामान रख कर बाहर से ताला लगा दिया जाता है। संगम के पहले बैरहना रोड के समीप विद्युत उपखंड कार्यालय के अंदर एक हनुमान जी का एक मंदिर है। जिसमे हर वक्त ताला लगा रहता है। मंदिर में अंदर सामान रखा था। जब वहां मौजूद मंदिर में ताला बंद कर रहे पुजारी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अंदर सामान रखने से चोरी नहीं होता है और हनुमान जी की कृपा से सुरक्षित रहता है।

अजीब बात है भगवान के मंदिर में भगवान को दिन में ताले के अंदर रखा जा रहा है। मंदिरों में ताला तो बंद किया जाता है, मगर वह समय रात का होता है। जबकि यहां दिन में अंदर सामान रखकर ताला बंद करते पहले बार देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें -GBC 4.0 : धरातल पर उतरेगा 10,23,537 करोड़ का निवेश, पीएम मोदी करेंगे कुल 14,619 परियोजनाओं का शुभारंभ
