बहराइच: दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर, प्रधान प्रतिनिधि समेत दो घायल, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रधान प्रतिनिधि की हालत गंभीर, लखनऊ किए गए रेफर

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मिर्जापुर गांव के पास देर रात को दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में प्रधान प्रतिनिधि समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शनिवार रात को अपने साथी 22 वर्षीय अखिलेश के साथ बाइक से चौराहे की तरफ जा रहे थे। रात 10 बजे के आसपास ग्राम प्रधान प्रतिनिधित्व की बाइक का दूसरे बाइक सवार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और अखिलेश घायल हो गए पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाज को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: स्वराज भवन से राहुल गांधी निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा, 3 बजे पहुंचेंगे ननिहाल, कांग्रेसियों में जोश!

संबंधित समाचार