बहराइच: वाहन चालक स्वास्थ्य विभाग शाखा की पुरानी कार्यकारणी हुई भंग, नए का हुआ गठन
बहराइच, अमृत विचार। सीएमओ सभागार में रविवार को वाहन चालक स्वास्थ्य विभाग शाखा की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारी का गठन किया गया। मनोनीत नए पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। स्वास्थ्य विभाग के चालक संघ की कार्यकारी का रविवार को मुक्त चिकित्सा अधिकारी सभागार में गठन हुआ।
अध्यक्ष के पत्र पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। जबकि मौके पर नए का गठन हुआ। जिसमें संरक्षक राज कुमार, अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अयूब अली,मंत्री राम गोपाल मिश्रा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार लोधी, संगठन मंत्री राघवेंद्र पाल सिंह, आडीटर हसीब बैग और प्रचार मंत्री साकिब खान को चुना गया।
स्वास्थ्य विभाग के रामगोपाल मिश्रा ने बताया कि सभी मनोनीत पदाधिकारी को उनके पद का दायित्व देते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान दुर्गेश कुमार यादव, राम प्रकाश, निरंकार मल्होत्रा, मुन्ने अली समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: रूकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम किया फायर, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
