भारत से पहले अपने गठबंधन को तो जोड़ लें राहुल: नागेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रचंड 400 प्लस सीटों के साथ बीजेपी फिर बनाएगी सरकार, प्रधानमंत्री मोदी बनेंगे तीसरी बार पीएम

प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की संदेश पद यात्रा को मजबूत करने और एनडीए के द्वारा किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए रविवार को संदेश यात्रा पर अपना दल के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल प्रयागराज-कौशांबी संदेश पद यात्रा पर निकले। इस दौरान मेडिकल चौराहे पर उनका कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागर किया।  उन्होंने राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा पर हंसते हुए उसे इंडिया गठबंधन यात्रा बताया। 

प्रयागराज और फाफामऊ, कौशांबी में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और एन डी ए की मजबूती व लोकसभा में एक बार फिर से मजबूती के साथ आने को लेकर निकाली गयी संदेश यात्रा को पूर्व सांसद अपना दल नागेंद्र सिंह पटेल फाफामऊ और कौशांबी होते हुए प्रयागराज पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान नागेंद्र सिंह ने राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं है बल्कि इंडिया गठबंधन जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वह अपनी इंडिया गठबंधन टीम भी जोड़ने का काम करें जो बिखरती जा रही है। उसे मजबूत करने के लिए प्रयास करें।

उन्होने बताया कि अनुप्रिया पटेल के द्वारा शुरु की गयी संदेश पद यात्रा आज सफल हो रही है। उनकी यात्रा के माध्यम से एनडीए के द्वारा किया गये कार्यो को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्हीने बताया कि आगामी लोकसभा में भाजपा 400 के पार होगी। भाजपा को कोई पकड़ नहीं सकता है।

यह भी पढे़ं; लखनऊ : सीएम योगी को 5000 पत्र भेजकर एनएचएम कर्मियों ने लगाई गुहार, मांग पूरी हुई तो बढ़ जाएगा वेतन!

संबंधित समाचार