अयोध्या: मंदिर, मस्जिद के साथ कॉलेज और 300 मकानों पर चलेगा बुल्डोजर...जानें आखिर क्यों कदम उठाने पर मजबूर हुआ विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या, अमृत विचार। गोसाईंगंज में रेलवे की बेशकीमती जमीन पर वर्षो से कब्जा जमाए कब्जेदारों के खिलाफ रेल विभाग ने पूरी तरह से कार्यवाही करने की तैयारियां शुरू कर दी है। कई नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर रेलवे मंगलवार को बेदखली का काम शुरू करने जा रहा है।

रेलवे की ओर से चलाए जाने वाले अभियान में दो कालेज, मंदिर, मस्जिद सहित लगभग तीन सौ मकानों पर अब मंगलवार को बुलडोजर चलना तय है। इसे लेकर कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। राम मंदिर के निर्माण के साथ ही गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विस्तारीकरण किया जा रहा है।

cats03
अयोध्या : गोसाईगंज में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर बना एक स्कूल

 

अगस्त में रेलविभाग के अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ पैमाइश कर सीमांकन किया था। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज समेत दो इंटर कालेज जिस पर 261 करोड़ रुपये का जुर्माना किराए के रूप में लगाया गया था। इसके अलावा मंदिर, मस्जिद, मजार सहित लगभग तीन सौ निर्माणों को अवैध करार दे दिया गया था।

कब्जे को हटाने के लिए  काफी समय से प्रयास किया जाता रहा लेकिन कब्जेदारों ने भूमि नही छोड़ी। डीआरएम सहित रेलवे के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। मंगलवार को सुबह दस बजे से सुरक्षाबलों के साथ अवैध कब्जा हटाया जाएगा..,महेन्द्रनाथ मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।

यह भी पढ़ें:-बसपा के लिए विपक्षी गठबंधन के दरवाजे 'खुले' हैं, अब मायावती को करना है तय, बोली कांग्रेस

संबंधित समाचार