Video : बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार-चोरी की 16 बाइक बरामद
एएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, लखनऊ और अयोध्या में भी घटना को देते थे अंजाम
बाराबंकी, अमृत विचार। भीड़-भाड़ वाले इलाके में रेकी कर मास्टर चाभी से लॉक खोल कर बाइक चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय दो शातिर ऑटोलिफ्टर को नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं तीन माह पहले नगर कोतवाली के जिला अस्पताल से बाइक चोरी की घटना का खुलासा भी किया। यह जानकारी रविवार को पुलिस लाइन में एएसपी उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी।
एएसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी की टीम ने रविवार को गोंडा जिले के दो अंतर्जनपदीय अटॉलिफ्टर को कुरौली चौराहा से गिरफ्तार किया। इसमें गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा मजरे भौंका निवासी इरशाद अली पुत्र हबीब अली तथा एजाज अहमद पुत्र रियाज अहमद को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो उनकी निशांदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 16 बाइक बरामद की गई। वहीं नवम्बर माह में जिला अस्पताल से बाइक चोरी की घटना का खुलासा किया।

एएसपी ने कहा कि पूछताछ से प्रकाश में आया कि पकड़े गए अभियुक्त बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या एवं आस-पास के जिलों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर बाइक का लॉक मास्टर चाभी से खोलकर गाड़ियों की चोरी करते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को सस्ते दामों पर फेरी करने वाले कबाड़ियों व अंजान लोगों को बेच देते थे। इनके द्वारा बाइक की वास्तविक नम्बर प्लेट के स्थान पर कूटरचित नम्बर प्लेट का प्रयोग किया जाता था।अभियुक्त9 के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। इन पर नगर कोतवाली में बरामदगी, जालसाजी, धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया। इस मौके पर सीओ सिटी डॉ वीनू सिंह भी मौजूद रही।
Video : बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार-चोरी की 16 बाईक बरामद#barabankipolice #UPPolice pic.twitter.com/47TxlIxGeC
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 18, 2024
ये भी पढ़ें -बच्ची को देख हैवान बना अधेड़: बहराइच में टॉफी देने के बहाने किया रेप, खून से लथपथ मासूम को छोड़कर भागा
