बच्ची को देख हैवान बना अधेड़: बहराइच में टॉफी देने के बहाने किया रेप, खून से लथपथ मासूम को छोड़कर भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक वर्षीय मासूम बच्ची के साथ समुदाय विशेष के अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात को पुलिस अधीक्षक ने गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव निवासी एक साल की मासूम बेटी को गांव निवासी भोंदू रहमान पुत्र कल्लू रहमान शनिवार दोपहर में टॉफी खिलाने के बहाने घर से लेकर चला गया। इसके बाद अभियुक्त भोंदू रहमान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिससे बालिका को रक्तस्राव होने लगा। उसे गम्भीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर देर रात को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने गांव पहुंचकर जांच की। कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। इस दौरान सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल मिथिलेश कुमार राय समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में चोरों का तंडाव: दरवाजे का ताला तोड़कर ने उड़ाया लाखों का सामान, मां के निधन पर गांव गया परिवार

 

संबंधित समाचार